बदायूं, जून 15 -- कासगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा 12 जून की रात को कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के नगरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ था। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा मीरापुर निवासी 21 वर्षीय गुड्डू पुत्र रामबाबू, 22 वर्षीय अनुज पुत्र चरण सिंह व उनके साथी रेशमपाल निवासी गांव पूरब थाना ओरछा मैनपुरी बाइक से सोरों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल कासगंज भिजवाया, जहां डाकटर ने उनका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान गुड्डू की हाल...