आगरा, जनवरी 6 -- कासगंज में पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक चोरों के एक गिरोह को दबोच लिया। सर्दी की रातों में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस गश्त पर थी, तभी उन्हें इस गैंग के बारे में खबर मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर सात चोरों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ के बाद चोरी की 11 बाइकें बरामद कर लीं। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अलाव ताप रहे लोगों को कुचला, दो की मौत; पांच घायल पकड़े गए चोरों के नाम अनमोल वर्मा, प्रशांत कुमार, कुलदीप सक्सेना, भानू प्रताप, रितिक कुशवाह, शाहिद खान और आदिल खान हैं, जो कासगंज के ही रहने वाले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.