नई दिल्ली, फरवरी 24 -- तीर्थ नगरी सोरों से करीब पांच किमी दूर सहावर रोड पर बना मंदिर जल तीर्थ के रुप में बन गया है। मंदिर पर पहुंचकर लोग बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करने के बाद मन्नत मांगते है। श्रद्धालुओं की मन की बात पूरी होने के बाद यहां पर हैंडपंप लगवा कर भगवान को जल पिलाते है। अब तक 500 से भी अधिक हैंडपंप यहां लग चुके है। हालत यह है कि अब हैंडपंप लगाने की जगह नहीं मिल रही है। ब्लॉक सोरों क्षेत्र के गांव ताली गांव पर कई भगवान की प्रतिमाओं के साथ एक मंदिर बना हुआ है। सड़क के दोनों ओर देव प्रतिमाएं स्थापित हैं। मंदिर के चारों ओर सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में हैंडपंप भी लगे दिखाई देते है। ये हैंडपंप इतने हैं कि पेड़-पौधों की संख्या भी कम लगती है। हिन्दुस्तान की टीम वहां पहुंची तो करीब-करीब सभी हैंडपंपों से पानी आ रहा था। एक ही स्थान प...