कासगंज-बरेली सिटी ट्रेन एक से 11 मई तक बरेली जंक्शन चलेगी
आगरा, अप्रैल 29 -- रेलवे प्रशासन के द्वारा इज्जतनगर पर बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248 पर एलएचएस निर्माण कार्य किए जाने के कारण ट्रेनों का संचलन शार्ट टर्मिनेट व शार्ट ओरिजेनट कर किया जाएगा। इज्जतनगर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी एक मई से 11 मई तक बरेली जंक्शन में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बरेली जंक्शन एवं बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी दो से 12 मई तक बरेली जंक्शन से चलेगी। यह गाड़ी बरेली जंक्शन एवं बरेली सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा को ट्रेन के संचलन के अनुसार यात्रा करें। यह भी पढ़ें- इंटरलॉकिंग काम के चलते टे्रनें रद, कई परिवर्तित यह भी पढ़ें- पटना-लखनऊ वंदे भारत 4 मई से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.