कासगंज तहसील में बंद पड़े आरओ प्लांट, पेयजल की दिक्कत बढ़ी
आगरा, मई 4 -- तहसील परिसर में पेयजल व्यवस्था बेहतर नहीं दिख रही है। गर्मी के इस दौर में जहां सार्वजनिक स्थलों पर शीतल और स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, वहीं कासगंज तहसील में लगे दो आरओ प्लांट लंबे समय से खराब पड़े हैं। तहसील परिसर, जहां प्रतिदिन सैकड़ों फरियादी, वकील और कर्मचारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते हैं, वहां पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव गंभीर चिंता का विषय बन गया है। परिसर में तीन आरओ प्लांट स्थापित हैं, जिनमें से दो आरओ प्लांट जर्जर अवस्था में बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को मजबूरन बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है या फिर असुरक्षित जल का सहारा लेना पड़ता है।तहसील जाने वाले लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.