आगरा, फरवरी 16 -- शहर में हाईवे पर आवास विकास कोलोनी के प्राचीन पारना मठ मंदिर में 12वीं शताब्दी की भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित है। पुरातत्वविदों ने प्रतिमा के 12वीं शताब्दी के होने की बात कही है। भगवान श्री गणेश की यह मूर्ति जिले की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को रेखांकित कर रही है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुरातत्ववेत्ता प्रोफेसर एमके पुंढीर ने कहा कि पारना मठ मंदिर में स्थापित भगवान श्री गणेश की मूर्ति मध्यकालीन भारतीय शिल्प परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके अनुसार यह गणेश प्रतिमा 12वीं शताब्दी की है। प्रो. पुंढीर ने बताया कि प्रतिमा का निर्माण काले पत्थर से किया गया है, जो उस कालखंड में काला व बलुआ पत्थर उत्तर भारत का प्रचलित शिल्प माध्यम था। प्रतिमा की बनावट, स्थूल आकृति, अलंकरणों की सादगी और मुख-मुद्रा इसे प्रा...