एटा, मई 4 -- साइटो पैथोलॉजी में हुई जांच में मिला फाइलेरिया रोगी कासगंज जनपद का है। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने इसकी सूचना कासगंज सीएमओ को पत्र के माध्यम से भेजी है। पत्र में सीएमओ ने बताया है कि मेडिकल कालेज की साइटो पैथोलॉजी में हुई जांच में कासगंज में गंजडुंडवारा रोड निवासी किशोरी फाइलेरिया रोगी पायी गई है। सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि फाइलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फाइलेरिया रोगी मिलने पर संबंधित रोगी के घर एवं आसपास निरोधात्मक कार्रवाई करायी जाएगी। रोगी एटा का न होकर कासगंज का है। जिसके बारे में वहां के सीएमओ को सूचना दे दी गई है। उनको बताया गया है कि तत्काल टीम को भेजकर मरीज के घर एवं आसपास आवश्यक कार्रवाई करायी जाये। जिससे इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...