भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। छह दिन पहले पैदा हुई नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे इलाज के लिए शुक्रवार को भागलपुर आ रहे थे। नवजात को लेकर परिजन नाव पर ही थे कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर विक्रमशिला पुल चालू होता तो वे अपनी बच्ची को लेकर जल्दी अस्पताल पहुंच जाते। ऐसे में शायद आज उनकी बच्ची जिंदा होती।परबत्ता थाना क्षेत्र के मिरजाफरी गांव के रहने वाले अवधेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी ज्वाला कुमारी ने छह दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की तबीयत ठीक नहीं थी तो वे अपनी मां व पत्नी के साथ बच्ची को लेकर भागलपुर आ रहे थे, जहां उनकी बच्ची का इलाज शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश मिश्रा के यहां होना था। सुबह घर से निकले और गर्मी व उमस के बीच बच्ची को लेक...