काश हमने उन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज नहीं किया होता; आकृति की मौत के बाद छलका भाई का दर्द, किए कई खुलासे
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- दिल्ली की लोधी कॉलोनी में NDMC के फ्लैट से गिरने के बाद हुई नवविवाहिता की मौत मामले में पुलिस उसके पति को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं अब इस मामले में एक जानकारी सामने आई है। मृतका आकृति के छोटे भाई का कहना है कि उसकी बहन ने इस उम्मीद में फिर से नौकरी करना शुरू किया था कि इससे होने वाली कमाई से वह उन चीजों को खरीद सकेगी, जिन्हें दहेज में ना लाने पर उसे ससुराल में ताने और उत्पीड़न झेलना पड़ रहा था। मृतका के भाई ने यह भी दावा किया कि आकृति का पति उस पर बेवफाई का आरोप लगाता था और उसके मोबाइल फोन पर कड़ी नजर रखता था। भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसका उत्पीड़न हो रहा था, लेकिन वह अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में हमें बताती नहीं थी, क्योंकि उसे उम्मीद थी कि समय के साथ हालात सुधर जाएंगे, वहीं हम भी चेताव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.