कोलकाता, मार्च 2 -- वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ से बाहर होने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह शीर्ष क्रम लय बनाने में नाकाम रहे जिससे उनकी टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 195 रन बनाए। आखिर में उसकी टीम 20 रन से पीछे रह गई क्योंकि होप ने 32 रन बनाने के लिए 33 गेंदें खेलीं और उनका स्ट्राइक रेट 96 से थोड़ा अधिक रहा। उन्होंने 17 डॉट गेंदें खेली जो आखिर में टीम पर भारी पड़ीं। होप ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ''अगर आप यही चाहते हैं कि मैं ऐसा कहूं तो हां, मैं गलती स्वीकार करता हूं। मुझे और तेज बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। जब आप नेतृत्व कर रहे होते हैं तो आप आगे बढ़कर लय बनाना चाहते हैं। आज मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। आज मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।''...