रामपुर, अप्रैल 20 -- मिलक क्षेत्र के गांव पुरैनिया खुर्द में खेत पर काम कर रहे एक किसान की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन करीब 10 घंटे बाद उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ग्राम पुरैनिया खुर्द निवासी 50 वर्षीय सुंदर लाल शनिवार सुबह अपने खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़े। दोपहर करीब 2 बजे तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। वे खाना और पानी लेकर खेत पर पहुंचे, जहां सुंदर लाल अचेत अवस्था में पड़े मिले। यह भी पढ़ें- खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, मौत परिजन उन्हें तत्काल घर ले आए और स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शाम होत...