चम्पावत, मई 18 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के प्रगतिशील काश्तकारों को किसान सम्मान पुरस्कार मिलेगा। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलाजी योजना के तहत पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि फसल, सब्जी, दुग्ध, मत्स्य और रेशम उत्पादन करने वाले श्रेष्ठ काश्तकारों को पुरस्कार दिया जाएगा। काश्तकारों को संबंधित पशु चिकित्साधिकारी, कृषि प्रभारी, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक से आवेदन लेकर 31 मई तक आवेदन पत्र जमा करने होंगे। बताया कि काश्तकारों को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड तथा बैंक खाते की छायाप्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। यह भी पढ़ें- एग्रीस्टैक योजना को तेज करने को शुरू होगा सहायक मोड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...