छपरा, मई 11 -- पर्यटन मंत्री ने की बाबा हरिहरनाथ की पूजा, बिहार की तरक्की और खुशहाली की कामना की 24 हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पूजा - अर्चना की। मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया सोनपुर। प्रदेश के नवनियुक्त पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को सोनपुर पहुंचे।

हरिहरनाथ मंदिर में पूजा उन्होने यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, रूद्राभिषेक व पूजा- अर्चना की। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर हरिहरनाथ मंदिर का निर्माण और विकास किया जायेगा। हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए 680 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। शीघ्र ही निर्माण...