चंदौली, सितम्बर 28 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद । बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने पड़ाव स्थित अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में अवधूत भगवान राम बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने पीठाधीश्वर पूज्य गुरुपद संभव राम बाबा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आश्रम परिसर का भ्रमण करते हुए वे चिकित्सा केंद्र पहुंचे, जहां वैद्यों से मिलकर उपचार पद्धति और रोगियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निशांत कुमार ने कहा कि उनका और उनके परिवार का काशी से अटूट नाता है। उनके पिता नीतीश कुमार, उनकी दादी और परिवार के अन्य सदस्यों की दीक्षा भी इसी सर्वेश्वरी आश्रम में हुई थी। कई ...