संतकबीरनगर, अगस्त 3 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली में रविवार को प्रो.डा. विजयनाथ मिश्र के नेतृत्व में देवेन्द्र दास ताना बाना ग्रुप के साथ कबीर पंथियों का जत्था काशी से चलकर मगहर पहंचा। जिनका स्वागत महंत विचार दास की अगुवाई में संतों ने किया।

महंत विचार दास का उद्देश्‍य महंत विचार दास ने कहा कि कबीर साहेब की वाणी को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से काशी से मगहर के लिए कबीर भक्तों के द्वारा यात्रा निकाली गई। कबीर भक्तों के लिए यह भी एक धाम है। प्रो. डा. विजय नाथ मिश्र ने कहा कि कबीर की वाणी आज भी विश्व में प्रासंगिक है। उनकी वाणी पर आज भी विभिन्न देशों में रिसर्च किए जा रहे हैं। ताना बाना ग्रुप के देवेंद्र दास ने कहा कि जिस तरह सावन के महीने में शिव भक्त देवघर जाकर जल चढ़ाते हैं, उसी तरह से कबीर भक्तों ने रविवार ...