हरदोई, अप्रैल 27 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आना सियासी गलियारे का तापमान भी बढ़ा रहा है। बताते हैं कि अपने संसदीय क्षेत्र काशी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री पृहलाद की नगरी में आएंगे। एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के दौरान सियासी तीर भी चलने की चर्चा है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी ने भी अपनी तैयारी कर ली है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के ठीक एक दिन बाद 30 मार्च को मल्लांवा क्षेत्र के ही गांव गढ़ी रसूलपुर पहुंचेंगे। वहां शिल्पी हत्याकांड में उनके परिजनों से मिलेंगे। यह भी पढ़ें- आज शाम छह बजे से होगा रूट डायवर्जन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस दौरान लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान होने वाले सियासी वारों ...