वाराणसी, जुलाई 30 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरु रविदास को उनके जयंती वर्ष पर नमन करते हुए कहा कि काशी भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और संत परंपरा का जीवंत केंद्र है। संत रविदास ने मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह आज भी विश्व को दिशा प्रदान कर रहा है। उपमुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों का यहां पहुंचना संत के प्रति जनआस्था का प्रमाण है। उन्होंने घोषणा की कि 20 फरवरी 2027 को संत रविदास की 650वीं जयंती देशभर में भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सामाजिक समरसता को राष्ट्रीय अभियान का रूप दिया जा रहा है। यह ...