प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को एक्सप्रेस सहित स्पेशल सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे 3 मिनट, कटरा से वाराणसी जंक्शन जाने वाली समर स्पेशल 3 घंटे 16 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 53 मिनट, मुंबई से जंक्शन आने वाली उद्योग नगरी 2 घंटे 7 मिनट, सियालदह से दिल्ली जाने वाली स्पेशल 5 घंटे 30 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...