प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर मंगलवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया गया कि मंगलवार को नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे 33 मिनट, आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 50 मिनट, जौनपुर से रायबरेली को जाने वाली रायबरेली एक्सप्रेस 35 मिनट, प्रयागराज संगम से लखनऊ चारबाग जाने वाली लखनऊ पैसेंजर 1 घंटे 36 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 50 मिनट, लखनऊ चारबाग से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर सवा छह घंटे विलंब से जंक्शन पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...