वाराणसी, फरवरी 21 -- काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों की तैनाती अब सेवानिवृत्ति तक होगी। रिटायरमेंट 60 वर्ष पर होगा। इस बाबत मंदिर प्रशासन और अर्चकों के बीच अनुबंध होगा। इसके साथ ही रिटायरमेंट पर 25 लाख रुपए भी मिलेंगे। यह निर्णय काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने लिया है। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुक्त सभागार में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 109वीं और काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की 15वीं बैठक हुई। बैठक में अर्चकों की सेवानिवृत्ति सहित 11 बिंदुओं पर सहमति बनी। मंदिर प्रशासन के मुताबिक अर्चकों की नियुक्ति और वेतनमान वृद्धि के सम्बंध में पूर्व की बैठक में निर्णय लिया गया था। लेकिन कार्यकाल, सेवानिवृत्ति और अनुबंध पर कोई स्पष्ट फैसला नहीं हो पाया था। बैठक में तय हुआ है कि गर्भगृह में तैनात सभी सात अर्चकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.