वाराणसी, अक्टूबर 11 -- यूपी के वाराणसी जिले में नवरात्र को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में 11 से 19 अक्टूबर तक मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा काशी विश्वनाथ धाम के केंद्र से 2 किलोमीटर के दायरे में भी मांस की बिक्री पर रोक लगी रहेगी वहीं, नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर 19 से 26 अक्टूबर तक 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में मांस-मछली की बिक्री और कटान पर भी रोक रहेगी। शारदीय नवरात्र के दौरान वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में मांस-मछली की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा शासनादेश के तहत सभी धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के 500 मीटर के दायरे में और नगर निगम सदन के प्रस्ताव के अनुपालन में श्री काशी विश्वनाथ ...