गंगापार, अगस्त 11 -- कौंधियारा/जारी, हिसं। सावन मास में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंगलवार को जारी बाजार से दर्जनों कांवरियों का जत्था गाजे-बाजे संग काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।यात्रा से पहले शिवभक्तों ने जारी बाजार स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। जत्थे में डब्लू केसरवानी, सतीश गुप्ता, संजय गुप्ता, अजय केसरवानी, सुभाष, शुभम, सोनू, होरीलाल श्रीवास्तव, प्यारे लाल केसरवानी, ईश्वरचंद केसरवानी, मनोज केसरवानी, राजेश सोनी, महेश, दिनेश व त्रिलोकी समेत अन्य शिवभक्त शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बाबाधाम रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...