प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से गुजरने वाली काशी विश्वनाथ, जनता एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेन शनिवार को निरस्त रहीं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अयोध्या कैंट से प्रयाग जाने वाली मेला स्पेशल 1 घंटे 9 मिनट, पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 1 घंटे 7 मिनट, भोपाल से जंक्शन पर आने वाली मां बेल्हा देवी धाम सुपरफास्ट 2 घंटे 8 मिनट विलंब से पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...