शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र के वीर सिंहपुर चौकी अंतर्गत पिंगरा पिंगरी गांव निवासी सुनील कुमार सक्सेना (57) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आईओडब्लू कार्यालय के सामने हुई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से वैध प्लेटफार्म टिकट और आधार कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.