प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 26 -- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर शुक्रवार को वाराणसी कैंट से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना चस्पा देख यात्री परेशान हुये। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को कंट्रोल ने निरस्त किया। शुक्रवार को लखनऊ चारबाग से वाराणसी कैंट को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे सात मिनट, अमृतसर से हावड़ा को जाने वाली हावड़ा मेल तीन घंटे 59 मिनट, बस्ती से प्रयागराज संगम को जाने वाली मनवर संगम 12 मिनट, आनंद विहार से चलकर पुरी को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे तीन मिनट जंक्शन पर विलंब से पहुंची। कोहरा की वजह से लगातार नियमित ट्रेन की रफ्तार कम होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...