प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम सी गईं हैं। इसके कारण कई ट्रेनें विलंब से जंक्शन पर आ रही हैं। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर मंगलवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (अप और डाउन) के निरस्त होने की सूचना चस्पा देख यात्री परेशान हुए। जंक्शन पर मंगलवार सुबह पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से पहुंची। आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस तीन घंटे 27 मिनट, शाम को जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से गई। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल 2 घंटे 20 मिनट, पटना जंक्शन से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 2 घंटे 39 मिनट विलंब से पहुंची। प्लेटफॉर्म से पूछताछ काउंटर तक ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.