वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ नए सत्र से 15 पाठ्यक्रमों में दो-दो स्वर्ण पदक प्रदान करेगा। यह वह पाठ्यक्रम हैं जिनमें अब तक किसी विशेष व्यक्ति के नाम पर स्वर्ण पदक प्रदान किए जाते थे। अब उस विशेष पदक के साथ विश्वविद्यालय भी स्वर्ण पदक देगा। गुरुवार को कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित विद्या परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में विश्वविद्यालय हित एवं विकास में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए मिजोरम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एएन राय की अध्यक्षता में 'प्रोत्साहन कमेटी' का भी गठन किया गया। कमेटी में बीएचयू भौतिक विभाग के प्रो. अजय त्यागी, विद्यापीठ के प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय और सहायक कुलसचिव अरिन्दम श्रीवास्तव सदस्य होंगे। विद्या परिषद ने गणि...