वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी। दैनिक सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में सोमवार को नमो घाट पर काशी के युवा कलाकार सूर्यकांत वर्मा का शास्त्रीय गायन हुआ। गायन की शुरुआत राग बागेश्री में एकताल में निबद्ध बंदिश 'जमुना जल भरण नहीं देत', से किया। इसी राग में तीनताल में निबद्ध बंदिश 'ए री मैं कैसे घर जाऊं' से गायन को विस्तार देते हुए उन्होंने श्रीराम भजन से गायन को विराम दिया। उनके साथ तबले पर कृष्ण प्रजापति और हारमोनियम पर आनंद मिश्रा ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...