वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी। जिला प्रशासन की पहल पर अस्सी घाट पर होने वाले दैनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'काशी वंदन' में रविवार को वैष्णवी गुप्ता तथा आशुतोष सिंह का कथक नृत्य हुआ। वैष्णवी गुप्ता ने शिव स्तोत्रम से नृत्य प्रारंभ किया। अगली प्रस्तुति आशुतोष सिंह की रही। उन्होंने द्रौपदी चीरहरण पर भावपूर्ण नृत्य किया। संचालन अनूप मिश्रा और संयोजन अंशुमान महाराज ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...