वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। साखी शोधशाला एवं अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय कला कार्यशाला और प्रदर्शनी 'बोधि पथ' का आरंभ शुक्रवार को हुआ। लंका स्थित 'क-आर्ट गैलरी' प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर 'चरथ भिक्खवे' साहित्यिक-सांस्कृतिक यात्रा के दौरान डॉ.राहुल कुमार शॉ द्वारा बनाए गए स्केच और रेखाचित्रों की एकल प्रदर्शनी 'टर्निंग द व्हील: बोधगया टू सारनाथ' मुख्य आकर्षण रही। विजिटर्स बुक में प्रो.चतुर्वेदी ने लिखा कि 'एक अत्यंत सुखद और हृदय को छू लेने वाली अनुभूति। ये पेंटिंग्स, या यूं कहें कि रेखाचित्र, हजारों शब्दों के बराबर कहानियां बयां कर रहे हैं।' यह भी पढ़ें- अस्सी घाट पर कुचिपुड़ी की मनमोहक प्रस्तुति, कलाकारों का ह...