नई दिल्ली, मार्च 3 -- UP NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजनरी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब केवल औद्योगिक और ढांचागत विकास में ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। 'उत्तम प्रदेश' से 'हरित प्रदेश' बनने की राह पर अग्रसर उत्तर प्रदेश ने रविवार को वाराणसी के सुजाबाद डोमरी में एक नया इतिहास रच दिया। काशीवासियों ने सामूहिक भागीदारी का परिचय देते हुए मात्र एक घंटे में 2,51,446 पौधों का रोपण कर चीन के आठ साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को जमींदोज कर दिया। इस उपलब्धि के बाद योगी सरकार अब वर्ष 2026 के लिए और भी बड़े हरित लक्ष्यों के साथ मिशन मोड में जुट गई है।चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त, काशी ने रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में वाराणसी के सुजाबाद डो...