वाराणसी, सितम्बर 28 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश में पहली बार प्रादेशिक विद्यालयीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन बड़ा लालपुर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में होगा। 30 सितम्बर से होने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका भाग लेंगे। यहां प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा जो नई दिल्ली में 23 से 28 अक्तूबर तक होने वाली 70 वीं राष्ट्रीय स्कूली रग्बी प्रतियोगिता में चुनौती पेश करेगी। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी जिले व मंडल की टीम का चयन 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर के मैदान पर होगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 28 से 30 सितंबर तक प्रमंडल स्तर के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...