काशी में निकली केदारेश्वर महादेव की शोभायात्रा
वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी। इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर के प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को काशी में शोभायात्रा निकाली गई। सिकरौल से विश्वनाथ मंदिर तक की यात्रा में मंदिर के स्वरूप और विशाल शिवलिंग की झांकी शामिल रही। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा के शुभारंभ से पूर्व टैगोर टाउन कॉलोनी गेट पर मंदिर के मॉडल की आरती चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, आनंद मोहन गुड्डू आदि ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.