वाराणसी, जुलाई 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चीब शनिवार को यहां कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साहित दिखे। कहा कि उनके भीतर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने छात्र आंदोलनों और लोकतांत्रिक विचारों के लिए धार्मिक-सांस्कृतिक नगरी को अति महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी युवा कांग्रेसमहानगर अध्यक्ष का स्वागत इससे पहले महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया। वह प्रयागराज में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्ताविक कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' की तैयारी का जायजा लेने के बाद सड़क मार्ग से यहां पहुंचे। चीब ने कहा कि काशी सिर्फ धार्मिक-सांस्कृतिक नगरी नहीं, बल्कि शैक्षिक और बौद्धिक चेतना का केंद्र है। छात्र आंदोलनो...