वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। आठ अक्तूबर को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के स्थापना दिवस पर यहां गंगा घाट किनारे सात किमी लंबा एयर शो होगा। दावा है कि यह अब तक का सबसे भव्य और रोमांचकारी कार्यक्रम होगा। नमो घाट से रविदास घाट के बीच राफेल, तेजस और सुखोई-30 समेत कई लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे। एयरफोर्स की टीम ने घाटों का सर्वे शुरू कर दिया। रक्षा मंत्रालय, गृह विभाग और जिला पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें आयोजन की रूपरेखा और उसके प्रबंधन पर मंथन किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पीएमओ की पहल पर आईएएफ का 94वां स्थापना दिवस यहां मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन नमो घाट पर होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्रियों के भाग लेने की संभावना है। एयर शो में 80 से ज्याद...