वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। छप्पन विनायक की नगरी काशी में शनिवार को रणतभंवर गणेश की महिमा का गान किया गया। नौ राज्यों के तीन सौ से अधिक महिला-पुरुष आस्थावान द्वादश ज्योतिर्लिंग परिक्रमा के पांचवें चरण में यह अनुष्ठान काशी में किया। रणतभंवर गणेश परिवार की ओर से शनिवार को मध्याह्न में काशी में शोभायात्रा निकाली गई। रथयात्रा चौराहा से आरंभ हुई शोभायात्रा के मुख्य अतिथि विधायक सौरभ अग्रवाल रहे। यात्रा में शामिल नर-नारी ध्वजाएं लेकर नाचते-गाते गणपति का गुणगान करते मारवाड़ी समाज भवन पहुंचे। यहां विधि-विधान से रणतभंवर गणेश का प्रतीक पूजन किया गया। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करने के बाद भक्तों ने श्रीकाशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन पूजन किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भक्त ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, मल्लिकार्जुन और देवघर में वैद्...