वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी । भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा द्वारा संस्कार गतिविधि के अंतर्गत गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम गुरुवार को तुलसीपुर महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन विद्यालय में आयोजित किया गया। विद्यालय के पांच शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय की ही सात छात्राओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रशंसा पत्र से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप प्रधानाध्यापिका आनंद प्रभा सिंह उपस्थित थीं।शाखा के वरिष्ठ सदस्य ब्रह्मानंद पेशवानी,प्रमोद राम त्रिपाठी , राजीव श्रीवास्तव,रीता जायसवाल , ममता नागर , अध्यक्ष निशा त्रिपाठी, सचिव अनिता दूबे, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता पूनम जायसवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- काशी में अमरत्व का मार्ग...