लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने वाराणसी पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस का कानूनी प्रतिउत्तर देते हुए स्पष्ट कहा है कि उन्होंने अपने एक्स हैंडल से जो वीडियो और तथ्य साझा किए, वे पूरी तरह वास्तविक हैं। संजय सिंह ने कहा है कि मणिकर्णिका घाट पर स्थित मणी (चबूतरा), उस पर उकेरी गई कलाकृतियां, प्राण-प्रतिष्ठित शिवलिंग और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को तोड़ा गया, जिसने करोड़ों सनातनियों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। अपने प्रतिउत्तर में संजय सिंह ने यह भी कहा है कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि बाबा विश्वनाथ की नगरी है, जहां हर ईंट और हर घाट का पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। जिस मणिकर्णिका घाट को मोक्ष की भूमि माना जाता है, वहां स्थापित शिवलिंग और विरासत स्वरूप संरक्षित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.