प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- काशी-तमिल संगमम् ‌कार्यक्रम के तहत शनिवार को दक्षिण भारत से लगभग 200 मेहमानों का दूसरा जत्था संगमनगरी पहुंचा। महापौर गणेश केशरवानी, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह और स्थानीय नागरिकों ने संगम के वीआईपी घाट पर मेहमानों का स्वागत किया। तिलक लगाकर पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि पिछले चार सालों से संगम की रेती पर उत्तर और दक्षिण की संस्कृतियों का संगम देखने को मिलता है। इस दौरान वीआईपी घाट स्थित स्वागत पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। तमिलनाडु से आए मेहमानों ने मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के दर्शन किए। यात्री वैभव ने बताया कि गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम देखना एक आध्यात्मिक अनुभव है। यहां की रेती में हिमालय की खुशबू आती है। मेहमान आलोक ने बताया क...