पटना, अप्रैल 22 -- बिहार के सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ धाम में वाराणसी की तर्ज पर कॉरिडोर बनाया जाएगा, इसके लिए 680 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य में 11 नई सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएंगी, इनमें जमीन खरीद-बिक्री, नए निर्माण आदि पर मास्टर प्लान बनने तक रोक लगा दी गई है। नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई पहली राज्य कैबिनेट की बैठक में ये फैसले लिए गए। इस बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बुधवार शाम यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी का गठन किया है। उनके लिए 1500 स्कूटी और पुलिस कर्मियों के लिए 3200 मोटर साइकिल की खरीद की जाएगी। इसके लिए कुल 66.75 क...