गौरीगंज, जून 27 -- जगदीशपुर। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम आगमन पर जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर-4 पर जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र से उनका अभिनंदन कर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पासी, चंद्रभान पासवान, राहुल चौरसिया, रोहित चौरसिया, प्रवीण चौरसिया, प्रशांत चौरसिया, संदीप चौरसिया, सुधाकर सिंह...