वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पर बनारस के संजय खन्ना को जिम्मेदारी मिली है। रथयात्रा स्थित बेसेंट थियोसॉफिकल स्कूल से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। क्वींस कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। राष्ट्रीय प्रौ‌द्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक के बाद उन्होंने मुंबई विवि से फाइनेंस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...