वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु स्थित अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित चार दिवसीय उत्तर प्रदेश महोत्सव में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने काशी के शिल्पकारों की पीठ थपथपाई। बनारसी साड़ियों की बुनाई करने वाले हुनरमंदों की उन्होंने खासतौर पर सराहना की।ये शिल्पकार उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित महोत्सव में हिस्सा लेने बेंगलुरु गए हैं। महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को श्रीश्री ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने बनारसी साड़ी का स्टॉल लगाने वाले कारीगरों के साथ रुक कर उनके शिल्प और वर्तमान व्यापारिक स्थिति पर बातचीत भी की। शिल्पकारों से सीधे संवाद में उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। महोत्सव में विदेशी खरीदारों की भारी भीड़ रही। विदेशियों ने न केवल बनारसी वस्त्रों की खरीदारी की बल्...