वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संगीत नाटक अकादमी (दिल्ली) ने इस वर्ष का बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार शास्त्रीय-उपशास्त्रीय गायक राहुल मिश्र और रोहित मिश्र को देने का फैसला किया है। गायन क्षेत्र में वे काशी की मौजूदा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारतीय सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ाने में भी उनका अहम योगदान है। प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए बुधवार देर रात उनके नामों की घोषणा की गई। प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने पर राहुल मिश्र और रोहित मिश्र ने संगीत नाटक अकादमी के प्रति आभार जताया। कहा कि इससे उनका दायित्व बढ़ गया। जिम्मेदारी के साथ इसका निर्वहन किया जाएगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के साथ बातचीत में दोनों गायकों ने बड़ी शालीनता से पुरस्कार कबीरचौरा मोहल्ले के पद्म अलंकृत पुरखों को समर्पित किया। कहा कि उनके आशीर्वाद से वे ...