वाराणसी, मार्च 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शहर के वरिष्ठ रंगधर्मी, नाट्यकार निर्देशक और गोकुल आर्ट के संस्थापक सदस्य मोतीलाल गुप्ता का बीते पांच मार्च को देर रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को मणिकर्णिका घाट पर किया गया। अविवाहित रहे मोतीलाल गुप्ता को मुखाग्नि उनके भतीजे उत्तम गुप्ता ने दी। गोकुल आर्ट्स में कार्यक्रम अधिशासी के पद पर रहते हुए मोतीलाल गुप्त ने 27 वर्षों तक अखिल भारतीय हिंदी लघु नाटक प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया। वह शहर की प्रसिद्ध नाट्य संस्था प्रेरणा कला मंच के प्रशिक्षक तथा निर्देशक थे। उन्होंने मुंशी प्रेमचंद की दर्जनों कहानियों को नाट्य रूप में रूपांतरित किया। अपने निर्देशन में इन कहानियों का सशक्त मंचन भी करवाया। अपनी विरासत के रूप में प्रेरणा कला मंच के 10 कलाकारों के साथ नाट्य अनुष्ठान का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.