वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संकल्प संस्था द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र द्वारा शनिवार को खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। चौक क्षेत्र स्थित कन्हैया लाल गुलालचंद सर्राफ के सामने आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी और तपिश के बीच संस्था के सदस्यों ने पूरे सेवा भाव के साथ लोगों को खिचड़ी प्रसाद एवं ठंडा जल वितरित किया। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीसंकटमोचन हनुमान को भोग अर्पित कर की गई। यह भी पढ़ें- काशी की सेवा परंपरा को आगे बढ़ा रही संकल्प संस्था इसके बाद प्रसाद वितरण आरंभ हुआ। जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सेवा शिविर क...