वाराणसी, दिसम्बर 30 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी की संस्था चैतन्य योग सेवा संस्था द्वारा जौनपुर के कोचारी, सुरेरी एवं अन्य आस-पास के गांवों में निवास करने वाले निर्धन एवं असहाय लोगों के लिए शीत राहत एवं सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के उद्देश्य से ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कंबल, टोपी, मोज़े सहित अन्य ऊनी सामग्री, राशन सामग्री का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्था का यह मानवीय प्रयास गरीब एवं वंचित परिवारों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना चैतन्य योग सेवा संस्था का निरंतर उद्देश्य रहा है। समाज के सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाह...