वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। काशी की शतरंज खिलाड़ी विधि एंजिलिना ने सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-15 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही विधि ने उत्तर प्रदेश टीम की ओर से राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेने की अर्हता भी प्राप्त कर ली है। प्रतियोगिता के दौरान कुल छह चक्रों की बाजियों में विधि ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। यह भी पढ़ें- नेशनल अंडर-13 शतरंज में उप्र की ओर से खेलेंगी आद्रिताप्रतियोगिता के परिणाम पाँचवें चक्र तक उन्होंने अपनी सभी बाजियां जीतीं और 5 अंकों के साथ इकलौती बढ़त बना ली थी। अंतिम और निर्णायक चक्र में विधि का मुकाबला गौतम बुद्ध नगर की उच्च रैंकिंग वाली खिलाड़ी कनक दुबे से था। काले मोहरों से खेलते हुए विधि ने सूझबूझ का परिचय दिया और ब...