वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रचंड गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। दिन के साथ रात भी तप रही है। काशी में गुरुवार की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से बादलों की आहट के संकेत हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबादी हो सकती है। तेज बारिश की संभावना 30 जून से जताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह तेज धूप निकली निकली थी। दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ रहा था। दोपहर में तपिश और उमस से लोग बेहाल थे। दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा 41.5 और रात का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू का अलर्ट, 30 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज बनारस की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अगले दो दिनों तक बू...