पटना, मार्च 12 -- काशी और पटना के एनआईटी घाट की तर्ज पर अब बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर भी साप्ताहिक 'गंगा महाआरती' का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा बुधवार को इसकी भव्य शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती का आयोजन प्रत्येक बुधवार को सूर्यास्त के समय किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन गंगा महाआरती को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी में जुटी है। सीढ़ी घाट पर बुधवार शाम साढ़े छह बजे से गंगा आरती वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। हरहर गंगे और गंगा मैया की जयघोष से माहौल गुंजायमान रहा। गंगा आरती को लोग अपने मोबाइल में कैद करते रहे। इस मौके पर स्थानीय विधायक अरुण कुमार साह, श्यामानन्द याजी, भोला पांडे मौजूद रहे। हालांकि सीढ़ी घाट पर गंगा आरती के दौरान काफी अव्यवस्थित रही। भीड़ को नियंत्रित एवं व्यवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.